फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kursanda CHC relying on a doctor, pharmacist

हाथरस : एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट के भरोसे कुरसंडा सीएचसी

Fri, 25 Mar 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Kursanda CHC relying on a doctor, pharmacist
कुरसंडा सीएचसी का नया भवन। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुरसंडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निर्माण प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा की सुविधा देने के लिए पिछले वर्ष ही कराया था। सीएचसी के भवन का निर्माण तो हो गया, लेकिन वहां अभी तक चिकित्सकों और कर्मियों की कमी है। महज एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट के भरोसे पूरा सीएचसी चल रहा है। इन दोनों की ड्यूटी भी कोविड में लगा रखी है।
कभी-कभी सीएचसी पर दोनों में से ही एक ही मरीजों को काम करते हुए मिलते हैं। दोनों का व्यवहार मरीजों के प्रति बेहद सहानुभूतिपूर्ण है, इसलिए मरीजों को इनके व्यवहार से तो कोई शिकायत नहीं है, लेकिन सुविधाओं की कमी को देखकर मरीज और उनके तीमारदार शासन-प्रशासन को जरूर कोसते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

स्टाफ एवं डॉक्टरों की कमी के चलते यहां गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज नहीं आते। सीएचसी पर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, प्रयोगशाला आदि के कमरे तो बने हुए हैं, लेकिन न तो वहां उपकरण हैं और न हीं काम करने वाला स्टाफ। ग्रामीणों का कहना है कि कहीं यह सीएचसी क्षेत्र के लिए दिखावा बनकर न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का दर्द
सीएचसी पर एक डॉक्टर और एक ही फार्मासिस्ट हैं। फार्मासिस्ट की ड्यूटी भी कोविड में लगी हुई है। डॉक्टर ही बीमार मरीजों को देखते हैं और दवा देते हैं।
-जसवेंद्र सिंह
- इस सीएचसी पर महिलाओं के इलाज के लिए न तो कोई महिला डॉक्टर है और न ही कोई नर्स। इस कारण महिलाएं अपने इलाके लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्र जाती हैं।
-प्रवेश देवी
- यहां सभी को एक जैसी ही दवा दी जाती है, वह भी कम असरदार होती है। अस्पताल में भर्ती की भी कोई सुविधा नहीं है। अस्पताल का कोई फायदा नहीं मिल रहा।
-गंगा देवी
- सीएचसी के नाम पर यहां एक इमारत खड़ी कर दी गई है। यहां एक ही व्यक्ति सभी ड्यूटी करता है। दवा की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। दवा कम ही असर करती है।
- निरजंन सिंह
- इस गांव में सीएचसी पिछले वर्ष ही बनकर तैयार हुआ है। पूरे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है। यह कमी सरकार ही पूरी करेगी। इस पर धीरे-धीरे स्टाफ और डॉक्टर बढ़ते जाएंगे। जितनी दवा स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराता है, वह सभी रोगियों को उपलब्ध कराते हैं। मेरा यही प्रयास है कि सीएचसी पर आने वाले प्रत्येक मरीज को अधिक से अधिक संतुष्ट करूं। उनको उनकी बीमारी के लिए अच्छी सलाह और दवा दूं, जिससे उनको फायदा मिले।
- डॉ. जेपी सिंह, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed