फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kovid hospitals of the district will inform the minister in-charge about the dislocations: Brij Bahadur

हाथरस: जिले के कोविड अस्पतालों में अव्यवस्थाओं की जानकारी देंगे प्रभारी मंत्री को: बृजबहादुर

Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Kovid hospitals of the district will inform the minister in-charge about the dislocations: Brij Bahadur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के कोविड हॉस्पिटल में अव्यवस्थाओं से जिले के प्रभारी मंत्री को अवगत कराया जाएगा। भाजपा बूथ जीता चुनाव जीता मंत्र के तहत विपक्षियों की पोल खोलेगी। अगले महीने तक बूथ कमेटियों के गठन का काम पूरा हो जाएगा। उक्त बातें भाजपा के नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने कुछ नहीं किया है। भाजपा ने कहा था राम लला हम आएंगे मंदिर यहीं बनाएंगे। मंदिर भी बन रहा है। आने वाले एक साल में कश्मीर का ढांचा बदल जाएगा। अब कश्मीर में पंचायतों में सीधे पैसा जा रहा है। वहां काम भी हो रहा है। प्रदेश में बिजली की व्यवस्था में सुधार हुआ है। पहले किसान रात में सिंचाई करते थे। अब बिजली मिलने से दिन में सिंचाई कर रहे हैं। आपराधिक घटनाओं के ग्राफ में भी कमी आई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कोविड अस्पतालों में होने वाली अव्यवस्थाओं से वह प्रभारी मंत्री को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि अपने जिले से प्रदेश में कोई पदाधिकारी नहीं बना है। पहली बार जिले को सम्मान दिया गया है। इसके लिए वह संगठन का आभारी हैं। बूथों के सत्यापन का कार्य हो रहा है। बूथ अध्यक्ष के पास फोन जा रहा है। अगले महीने तक बूथ कमेटी के गठन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, रूपेश उपाध्याय, डॉ. अविन शर्मा, हरीशंकर राना, भाजपा नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विशाल गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed