फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kovid-19 puts a break on city development work

हाथरस: कोविड-19 ने लगाया शहर के विकास कार्यों पर ब्रेक

Wed, 24 Jun 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Kovid-19 puts a break on city development work
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में विकास के कामों पर भी अब कोरोना का साया पड़ गया है। इसकी वजह यह है कि 14 वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि को अब विकास के कामों पर खर्च नहीं किया जाएगा, बल्कि इस धनरशि से अब नगर निकाय के कर्मियों के वेतन का भुगतान होगा। इस आशय का शासनादेश भी आ गया है।
कोविड-19 के प्रभाव के चलते राज्य सरकार को राजस्व प्राप्ति में कमी आई। ऐसे में इस बार नगर पालिका व नगर पंचायतों में कर्मचारियों का वेतन अन्य मदों से जैसे-तैसे कई दिन बाद दिया गया। यह तथ्य भी दीगर है कि नगर पालिका हाथरस में करीब चार करोड़ रुपये की धनराशि से शहर में विभिन्न सड़कों, नाला आदि के निर्माण कार्य होने हैं। कुछ नाले अधूरे पड़े हैं तो कुछ पंपिंग स्टेशन भी इस धनराशि से बनने हैं। कई टॉयलेट के निर्माण का काम भी इसी से प्रस्तावित था।
विज्ञापन

करीब पांच करोड़ रुपये की इस धनराशि से होने वाले इन कामों के प्रस्ताव पहले ही पारित हो चुके हैं। यह काम अब मूर्त रूप ले पाते कि अब शासन का आदेश आया है कि इस धनराशि से कर्मचारियों का वेतन वितरित किया जाए। शासनादेश के चलते अब 14 वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था कराई जाए। ऐसे में यह निश्चित है कि शहर के कई विकास के कामों पर ब्रेक लग जाएगा और इस धनराशि को कर्मचारियों के वेतन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में काफी विकास के काम होने थे। कुछ काम शुरू भी करा दिए गए थे, लेकिन अब इस धनराशि का इस्तेमाल वेतन देने में किया जाएगा। वैसे उम्मीद है कि जल्द ही शासन विकास के कामों के लिए और धनराशि भेजेगा और रुके हुए काम फिर शुरू होंगे।
-आशीष शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed