फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kotwali Sadar Police arrested three in separate cases

हाथरस: कोतवाली सदर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन को किया गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Kotwali Sadar Police arrested three in separate cases
हाथरस:सदर कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगोें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक के पास से गांजा बरामद किया है। दूसरे को चाकू रखने के आरोप में बंदी बनाया है और तीसरे को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए बंदी बनाया है।
कोतवाली सदर प्रभारी जगदीशचंद्र मेंडू गेट पुलिस चौकी प्रभारी इजहार अहमद के साथ जब बुधवार की रात्रि में गश्त पर थे तो लालडिग्गी मोहल्ले के पास पुलिस को एक युवक नजर आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम अमित पुत्र शिवशंकर शर्मा निवासी बिर्रा सासनी बताया। उसके पास से पुलिस को 450 ग्राम गांजा मिला है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर पुलिस ने ही अंसार पुत्र इब्राहिम निवासी नाई का नगला को सट्टा पर्ची व 1230 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ 13 जी एक्ट (सट्टा) में कार्रवाई की गई है। इसी थाने की पुलिस ने त्रिलोकी पुत्र मान सिंह निवासी लाला का नगला को चाकू सहित बंदी बनाया है। पुलिस की मानें तो वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed