{"_id":"61915c2549e56d492a6bf43c","slug":"hathras-kotwali-intersection-of-sasni-struggled-with-jam-for-many-hours-sasni-news-ali278151421","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कई घंटे जाम से जूझा सासनी का कोतवाली चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कई घंटे जाम से जूझा सासनी का कोतवाली चौराहा
विज्ञापन
हाथरस : सासनी के कोतवाली चौराहे पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कस्बे का कोतवाली चौराहा रविवार को जाम की वजह से देर शाम तक जाम से जूझता रहा। आवागमन को सुचारु बनाए रखने में भरी सर्दी में भी पुलिस के पसीने छूट गए। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस कारण सासनी से इगलास, नानऊ एवं विजयगढ़ और कैलोरा की तरफ आवागमन काफी देर तक ठप रहा।
जाम लगने की मुख्य वजह वाहन चालकों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगना रही। वाहनों में यात्री फंसे रहे और जरूरी चीजों के लिए भी तरस गए। इस चौराहे पर जाम लगना कोई नई समस्या नहीं है। दोपहर बाद यहां आए-दिन जाम लग जाता है। जाम के चलते दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।
चारों ओर का आवागमन भी ठप हो जाता है। कहीं भी जाने का रास्ता नहीं बचता है। कई बार एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे इनमें सवार मरीजों की जान पर भी बन आती है। जानकारों का कहना है कि जब तक चौराहे पर यातायात पुलिस की स्थानीय तैनाती नहीं होगी और चौराहे पर गोल चक्कर नहीं बनाया जाएगा, तब तक ऐसी स्थिति लगातार पैदा होती रहेगी। संवाद