फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Know the value of vote, vote freely

हाथरस : वोट की कीमत को पहचान, स्वतंत्र रूप से करें मतदान

Mon, 17 Jan 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Know the value of vote, vote freely
गांव बीजलपुर में स्वीप योजना के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम को संब - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

विकास खंड सादाबाद की ग्राम पंचायत बीजलपुर के संविलियन विद्यालय में रविवार को स्वीप योजना के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता एवं हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि आप अपनी वोट की कीमत को पहचानते हुए स्वतंत्र रूप से मतदान करें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों का आभार व्यक्त कर, बधाई देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत जनपद में 20 फरवरी को चुनाव होना है।
विज्ञापन

सभी लोग मतदान अवश्य करें। महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। वे स्वयं मतदान करें और अपने परिवार व आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए केंद्र पर भेजें। अपने मत का प्रयोग कर अपने मनपसंद प्रतिनिधि को चुनकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान प्रदान करें। डीएम ने कहा कि अपने मत का प्रयोग बिना किसी जाति, धर्म, मजहब, लोभ, लालच या किसी के दबाव में आकर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के लिए कोई दबाव बनाए तो पुलिस को दें सूचना : एसपी
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि मतदान कराने के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आप भी मतदान करने के लिए तैयार हो जाए। अपने वोट की कीमत को पहचाने और स्वतंत्र रूप से मतदान करें। मतदान के दिन अगर किसी को किसी भी प्रकार की समस्या आती है या लोगों द्वारा दबाव बनाया जाता है तो उसकी सूचना पुलिस विभाग या बूथ पर उपस्थित अधिकारियों को दें।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखी जाएगी और संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल, बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन ने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
गोविंद रावत, सचिन उपाध्याय नितिन, एनआरएलएम समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गीत के माध्यम से मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली।

सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, वोट हमारा है अधिकार, नहीं करेंगे हम इसको बेकार तथा मेरा वोट मेरा भविष्य जैसे नारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, एसडीएम सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे, डीपीआरओ जीडी जैन, बीडीओ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed