फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kiln workers fell ill after eating fish, woman died

हाथरस : मछली खाकर भट्ठा मजदूर हुए बीमार, महिला की मौत

Thu, 26 Aug 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Kiln workers fell ill after eating fish, woman died
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बघराया में करीब 12 भट्ठा मजदूर मछली खाने के बाद बीमार हो गए। इसमें से एक महिला की मौत भी हो गई। अन्य बीमार लोगों का उपचार कराया गया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी सूचना मिलने से इंकार किया है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बघराया में एक ईंट भट्ठे पर कुछ मजदूर काम करते हैं। बताते हैं कि मंगलवार की रात्रि में यह मजदूर मछली पकड़कर लाए और इन्हें पकाकर खा लिया। इससे इन मजदूरों की हालत बिगड़ गई। कुछ को जिला अस्पताल भी लाया गया। कुछ ने अन्य कहीं उपचार कराया। एक महिला की इस दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

इस महिला का परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। इस सिलसिले में कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन राजीव कुमार का कहना है कि किसी ने उन्हें इस बारे में सूचना नहीं दी है। सूचना यदि मिलेगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed