{"_id":"61be308670297c29f954a49b","slug":"hathras-kilkari-echoed-in-102-ambulances-in-nagla-baini-sadabad-news-ali280925818","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नगला बैनी में 102 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नगला बैनी में 102 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सरकार की 102 एंबुलेंस सेवा ने दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है। सहपऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत दोहईं के गांव नगला बैनी की एक महिला को 102 एंबुलेंस स्टाफ ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र पहुंचाया।
क्षेत्र के गांव नगला बैनी निवासी रवींद्र कुमार ने 17 दिसंबर को 102 एंबुलेंस को कॉल करके महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना दी थी। तत्काल 102 एंबुलेंस नगला बैनी पहुंची। प्रसव पीड़िता विशाखा देवी उम्र 25 साल निवासी नगला बैनी को 102 एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी सहपऊ ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज होने के कारण एंबुलेंस को रोककर ईएमटी अर्जुन वर्मा ने पीड़िता विशाखा देवी का सुरक्षित प्रसव करा कर तत्काल नजदीकी सीएचसी पर भर्ती कराया।
जहां पर जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। स्वस्थ हैं। ईएमटी अर्जुन वर्मा ने बताया कि प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को लेकर सीएचसी जा रहे थे। इस दौरान महिला को तेज दर्द होने पर रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ा। इसे सकुशल सहपऊ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिला एंबुलेंस अधिकारी दुष्यंत कुमार, सीएचसी अधीक्षक ने अर्जुन वर्मा के कार्य की प्रशंसा की है। संवाद