फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kalyan had given the gift of Parag Dairy to Sasni

हाथरस : कल्याण ने सासनी को दिया था पराग डेयरी का तोहफा

Sun, 22 Aug 2021 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Kalyan had given the gift of Parag Dairy to Sasni
पराग डेयरी का शिलन्यास करने आए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व मंच का संचालन करते प्रकाश चंद्रश? - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई है। वर्ष 1992 में मुख्यमंत्री रहते कल्याण सिंह ने क्षेत्र में पराग डेयरी के प्लांट का शिलान्यास किया था। इस दौरान मंच का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र शर्मा ने किया था।
वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान प्रकाशचंद्र शर्मा एवं डॉ. श्रीनिवास पाठक एवं स्वर्गीय मारूतीय शर्मा, लाला राज बहादुर भी जेल में कल्याण सिंह के साथ रहे थे। वर्ष 1994 में 21 जून को डॉ. मारूतीय शर्मा का निधन हो गया था। इस दौरान कल्याण सिंह शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर आए थे।
विज्ञापन

चार जुलाई 2003 को केएल जैन इंटर कॉलेज में तत्कालीन चेयरमैन जगदीश कुमार शर्मा के पुत्र राजीव शर्मा के शादी समारोह में प्रतिभाग करने आए थे। उस दौरान करीब तीन घंटे तक समारोह में रुकने के बाद नवदंपती को आशीर्वाद देकर चले गए थे। वर्ष 2000 में भाजपा से नाता टूटने पर कल्याण सिंह ने राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का गठन किया था और राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान चेयरमैन जगदीश कुमार शर्मा को पार्टी का समर्थन दिया था। वर्ष 1978 में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रहते कल्याण सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट का कुलभूषण द्वार के नाम से उद्घाटन किया था। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को एक्सरे मशीन देने की घोषणा भी की थी। वर्ष 1994 में कोतवाली चौराहा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के हाथों हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed