{"_id":"61f583b8d11c5328f9137652","slug":"hathras-jp-nadda-will-give-victory-to-the-workers-today-hathras-news-ali2840877168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जेपी नड्डा आज देंगे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जेपी नड्डा आज देंगे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हाथरस आएंगे। वह शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में प्रभावी मतदाताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद शहर के जामा मस्जिद चौराहा से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।
वह सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर के समर्थन में वोट मांगेंगे। साथ ही वह पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों को जीत का मंत्र भी देंगे। रविवार की दोपहर को दो बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में उतरेंगे। उसके बाद गाड़ी के जरिए आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन पहुंचेेंगे।
वहां प्रभावी मतदाताओं से संवाद करेंगे। उसके बाद शहर के जामा मस्जिद चौराहा से जनसंपर्क की शुरुआत करेंगे। सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर के समर्थन में लोगों से वोट मांगेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने दी है।