फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jesus born at midnight prayer meetings held in homes

Merry Christmas: आधी रात को जन्मे यीशु, घर-घर हुईं प्रार्थना सभाएं

Thu, 24 Dec 2020 10:29 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2020 10:29 PM IST
सार

संत फ्रॉसिस गिरजाघर हाथरस में यीशु ख्रीस्त जयंती का महापर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रात 12 बजते ही प्रभु यीशु के बर्थडे पर खुशियां मनाई गईं। सोशल मीडिया पर हैप्पी मैरी क्रिसमस के मैसेज का आदान-प्रदान हुआ।

विज्ञापन
Jesus born at midnight prayer meetings held in homes
संत फ्रांसिस गिरिजाघर में प्रभु यीशु के जन्मदिन से पूर्व धर्म विधि से पूजा करते फादर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम शुरू हो गई है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्चों और ईसाई समुदाय के घर सतरंगी रोशनी से जगमग हो उठे। जगह-जगह प्रभु यीशु के जन्म की खुशी की तैयारियां चलती रहीं। सभी को आधी रात 12 बजने का बेसब्री से इंतजार था। रात के 12 बजे ही जश्न का दौर शुरू हो गया। चर्चों में घंटियां गूंजने लगी। मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशी मनाई गई।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सार्वजनिक आयोजन बहुत कम हुए। अधिकांश लोगों ने घरों में प्रार्थना की। कोरोना नियमों का पालन करते हुए बाइबिल के उपदेश सुनाए गए। लोगों ने एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर मुबारकबाद दी। शुक्रवार को भी कोविड नियमों का पालन करते हुए क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना सभाएं होंगी। उसके सेलिब्रेशन की तैयारियां चल रही थी।
विज्ञापन


संत फ्रांसिस गिरजाघर में मनाया महापर्व
संत फ्रॉसिस गिरजाघर हाथरस में यीशु ख्रीस्त जयंती का महापर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस त्योहार को मनाने के लिए मध्य रात्रि को पवित्र मिस्सा बलिदान (पूजा पाठ की धर्म विधि) गिरजा घर में मुख्य पुरोहित फादर डॉ. रार्बट वार्गिस, सहायक पल्ली जेवियर ने धर्म विधि की अगवाई की। बाहर से आए हुए अतिथियों ने भी इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। पल्ली पुरोहित ने केक काट कर एक दूसरे को दिया और मुबारकबाद दी। चर्च और स्कूल कैंपस को काफी करीने से सजाया गया था। फादर ने अपने प्रवचन में सभी विश्ववासियों को प्रेम एवं शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed