फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Jan Vishwas Yatra will come today, Deputy Chief Minister will hold public meeting

हाथरस : आज आएगी जन विश्वास यात्रा, उपमुख्यमंत्री करेंगे जनसभा

Mon, 20 Dec 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Jan Vishwas Yatra will come today, Deputy Chief Minister will hold public meeting
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर यात्रा व सभा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संव? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को जन विश्वास यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह एवं जिले के प्रवासी शैलेंद्र भार्गव भी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया।
जन विश्वास यात्रा सोमवार को जिले के सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। यात्रा में राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया सांसद एटा एवं ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के अलावा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे बागला इंटर कॉलेज में जनसभा का आयोजन होगा। सभा को संबोधित करने के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा हेलिकॉप्टर से बागला कॉलेज के मैदान पर आएंगे। सभा में करीब सात हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। पार्टी के बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी आम जनमानस को साथ लेकर जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

यात्रा के माध्यम से भाजपा के सुशासन, सशक्त कानून व्यवस्था, गरीब कल्याण के कार्यों, विकास, पर्याप्त बिजली, शिक्षा सुधार, कौशल विकास और कृषि कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों के बारे में बताया जाएगा। बैठक में सदर विधायक विधायक हरीशकंर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, तेज सिंह, देवी सिंह शेखावत, हरीशंकर राना, प्रेम सिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, संतराज सिंह, प्रमोद सेंगर, भीकम सिंह चौहान, सुनीता वर्मा, मोहित बघेल, रामवीर सिंह भैयाजी, जितेंद्र सोनकर, दुर्गेश नंदनी, विष्णु बघेल, विवेक वार्ष्णेय, शिवदेव दीक्षित, राजपाल सिंह, धुव शर्मा, शरद माहेश्वरी, नीरेश कुमार सिंह, प्रवीण वर्मा, महेश वर्मा, ओवेश कुशवाहा, विवेक रावत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

27 को महिला सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा
हाथरस। 27 दिसंबर को जिला कार्यालय पर राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में होने वाले महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह, बबिता वर्मा, प्रिया मित्तल, सुचेता जॉन, शकुंतला गौतम, मनीषा गोस्वामी, सोनिया नारंग, दुर्गेश नंदनी, संतोषा जोशी, रमा राजपूत, बबली सिंह, कृष्णा सिसौदिया, आरती गौतम आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed