फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Jam at markets and main intersections till evening, work deteriorated

हाथरस : बाजारों व मुख्य चौराहों पर शाम तक जाम, बिगड़े काम

Fri, 02 Dec 2022 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Jam at markets and main intersections till evening, work deteriorated
हाथरस : कोतवाली सदर के सामने लगा जाम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सहालग की शुरुआत के साथ बाजारों में खासी भीड़ उमड़ रही है। वहीं चार पहिया वाहनों का बाजारों में प्रवेशा राह तय करने के वालों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। ऐसे में शुक्रवार को पूरे दिन शहर के मुख्य बाजारों व मुख्य चौराहों पर जाम की समस्या से लोग जूझे।
उल्लेखनीय है कि जैसे-जैसे दिन निकलता है, वैसे ही शहर की सड़कें अतिक्रमण के आगोश में समा जाती है। इस कारण मुख्य मार्ग संकरे हो रहे हैं। इन दिनों सहालग चल रहे हैं। बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। सहालग में चार पहिया वाहनों से ज्यादातर लोग सफर कर रहे हैं। बाजारों में चार पहिया वाहनों की भीड़ एकाएक बढ़ गई है। इस कारण बाजारों में सुबह से शाम तक राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। भीड़ में नो एंट्री सिस्टम भी हवा में उड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को शहर के पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, घंटाघर, कमला बाजार, नवीपुर चौराहा आदि बाजारों में सुबह से शाम तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। शहर के तालाब ओवरब्रिज के दोनों ओर भी जाम जैसे स्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed