{"_id":"62571bb9ea90122db563d705","slug":"hathras-jal-nigam-s-ae-missing-kin-police-are-searching-hathras-news-ali289230913","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जल निगम के एई लापता, परिजन-पुलिस कर रहे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जल निगम के एई लापता, परिजन-पुलिस कर रहे तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/मुरसान।
जल निगम के एक सहायक अभियंता (एई) विकास भवन स्थित अपने कार्यालय से रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिले तो मुरसान कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। परिजनों के साथ-साथ अब पुलिस भी उन्हें तलाश रही है।
अलीगढ़ के गांधीनगर निवासी 50 वर्षीय विपिन कुमार यहां जल निगम में सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत हैं। वह रोजाना अलीगढ़ से ही यहां विकास भवन स्थित निगम के कार्यालय पर ड्यूटी करने के लिए आते हैं। मंगलवार को भी वह अलीगढ़ से विकास भवन स्थित कार्यालय आए। दोपहर दो बजे के बाद उनका कुछ पता नहीं चला। उनका फोन और बैग भी कार्यालय में ही मिला। जब अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को वह नहीं मिले तो इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी।
परिजन भी उन्हें तलाशने के लिए यहां पहुंचे, लेकिन उनका पता नहीं चला। उनकी पत्नी अर्चना सिंह ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली निरीक्षक मुरसान दशरथ सिंह का कहना है कि एई की पत्नी ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। एई की तलाश की जा रही है। जल निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण मोहम्मद शेरवान का कहना है कि एई विपिन कुमार मंगलवार की दोपहर के बाद अपने दफ्तर से लापता हो गए। इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। संवाद