{"_id":"61c4c55df3372b120f10931f","slug":"hathras-jai-jawan-jai-kisan-jai-kisan-day-celebrated-with-voting-hathras-news-ali28134408","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जय जवान, जय किसान, जय मतदान के साथ मनाया किसान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जय जवान, जय किसान, जय मतदान के साथ मनाया किसान दिवस
विज्ञापन
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान रमनपुर में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। विज्ञप्ति
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
आजादी के अमृत महोत्सव व मतदाता जागरूकता के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में किसान दिवस के अवसर पर ईएलसी क्लब और डायट प्रशिक्षुओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसकी थीम ‘जय जवान, जय किसान व जय मतदान रहा।
उद्घाटन स्वीप की नोडल अधिकारी डॉ. ऋचा गुप्ता उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट द्वारा चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। अन्नदाता का सम्मान करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। ईएलसी नोडल पर्सन प्रवक्ता डॉ. सरिता वर्मा ने श्रोताओं को मतदान संबंधी जिम्मेदारी निभाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के रथ को चलाने के लिए किसान व जवान रूपी पहिये और मतदाता रूपी सारथी की आवश्यकता है।
प्रवक्ता मुकेश यादव ने चौधरी चरण सिंह के किसान उत्थान के लिए किए गए योगदान पर चर्चा की। यहां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं और शिक्षिकाएं भी उत्साहपूर्वक किसान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं। डायट प्रवक्ता राजकुमार, कुलदीप, कृष्ण गोपाल, अर्चना ने सभी को किसान दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
संचालन प्रशिक्षु लव कुमार, मंच व व्यवस्था प्रशिक्षु शिवम, राहुल, सुरेंद्र, सचिन, अरविंद, नेहा, रूबी, चंचल व पल्लवी ने किया। अनुशासन व्यवस्था में साजिद, संतोष, मयंक व रोहित ने देखी। नाटक प्रस्तुति नवीन, जीवन, मयंक, अमरेंद्र, सीताराम, सोनू, गरिमा, मानवी, पिंकी, सपना, रीना, एकता आदि ने सहयोग किया।