{"_id":"6349a9e6333d202daa05ee44","slug":"hathras-it-will-be-difficult-to-come-home-on-diwali-most-of-the-trains-are-full-hathras-news-ali3026662180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दिवाली पर घर आना होगा मुश्किल, अधिकांश ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दिवाली पर घर आना होगा मुश्किल, अधिकांश ट्रेनें फुल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को दिवाली के आसपास मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अभी तक अधिकांश ट्रेनों में नो रुम की स्थिति हो गई है। नो रुम यानि ट्रेनों में टिकट की बुकिंग कराने पर अब वेटिंग नहीं मिलेगा। इस समय में अस्सी से सौ की लंबी वेटिंग ट्रेनों में चल रही हैं।
मथुरा मुम्बई रूट की ट्रेन के जरिए घर तक पहुंचने वालों के सामने मुश्किलें आ रही है। हाथरस के लोगों को पड़ौसी जिलो से ही ट्रेन में सवार होना पड़ता है। क्योंकि यहां अधिकांश ट्रेनों लोकल व साप्ताहिक हैं। लंबे रूट की ट्रेनों का इस मुथुरा कासगंज ट्रैक पर हर रोज आवागमन नहीं है। हाथरस जंक्शन से भी दिल्ली व लखनऊ की दूरी ही तय की जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि दिवाली के पर्व में कुछ दिन रह गए हैं। दीपोत्सव के पर्व पर हर कोई अपने घर आता है। पर्व पर यात्रियों की ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग ने मुश्किल में डाल दिया है। स्वराज एक्सप्रेस में 138 वेटिंग, गोल्डन टेंपल में 97, पश्चिम मेल में 135, मंगला एक्सप्रेस में 185, पंजाब मेल में अस्सी, अमृसर एक्सप्रेस में 48, रामनगर बांद्रा में 62 वेटिंग चल रही है। अधिकांश ट्रेनों में अब 100 ऊपर वेटिंग चल रही है। ये सभी वेटिंग स्लीपर क्लास की है। एसी बोगी में लंबी वेटिंग के कारण लोग वेटिंग की टिकट लेने के साथ वेटिंग कम होने का इंतजार कर रहे हैं। संवाद