फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: It rained in the morning, chilly winds gave shivering

हाथरस : सुबह हुई रिमझिम बारिश, सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी

Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: It rained in the morning, chilly winds gave shivering
बूंदाबांदी के चलते रास्ते में भरा पानी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रविवार की सुबह रिमझिम बारिश हुई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सर्दी से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेना पड़ा। शाम को फिर से गलन बढ़ गई। इस कारण लोग जल्दी घरों में कैद हो गए।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ पड़ रहा है। दो दिन से लगातार बिगड़ते मौसम ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। सर्दी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। रविवार की सुबह लोग नींद से जागे तो रिमझिम बारिश का क्रम जारी था। कुछ देर बाद बारिश थम गई।
विज्ञापन

शहर से बाहर हल्का कोहरा छाया रहा। इस कारण वह धीमी गति से गंतव्य की दूरी तय करते हुए नजर आए। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सूरज के दर्शन तक नहीं हुए। रविवार होने के चलते लोग सर्दी की वजह से घरों से कम निकले। जो लोग जरूरी कामकाज से निकले वह पूरी तरह गर्म कपड़ों से शरीर को ढंके हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्द हवाएं व हाड़ कंपाऊ सर्दी के चलते मरीजों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग हीटर, ब्लोअर व अलाव का सहारा ले रहे हैं। शाम को फिर से गलन बढ़ गई। सर्दी बढ़ गई। किसानों को पाले का डर सता रहा है। इसलिए किसान इन दिनों खेतो में दिन रात सिंचाई कर रहे हैं। ताकि उनकी फसल सुरक्षित रहे।

संडे मार्केट में गर्म कपड़े खरीदने के लिए रही भीड़
शहर के ढकपुरा रोड पर लगने वाले संडे मार्केट में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए खासी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से स्वेटर, कैप व अन्य कपड़ों की खरीदारी की। भीड़ को देखकर दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed