{"_id":"61ec588671e87f5b6a3220ad","slug":"hathras-it-rained-in-the-morning-a-game-of-hide-and-seek-played-between-the-clouds-and-the-sun-hathras-news-ali283678537","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सुबह हुई रिमझिम बारिश, बादल व सूरज के बीच चला लुकाछिपी का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सुबह हुई रिमझिम बारिश, बादल व सूरज के बीच चला लुकाछिपी का खेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शनिवार की सुबह रिमझिम बारिश हुई। पूरे दिन बादल व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चला। शाम को फिर से रिमझिम बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में कीचड़ हो गई है। इस कारण आमजन का राह चलना मुश्किल हो गया। सर्द हवाएं आमजन की कंपकंपी छुड़ाती रही। सर्दी से बचने के लिए आमजन को गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विभोक्ष के कारण मौसम लगातार बिगड़ रहा है। इस कारण सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। जबरदस्त सर्दी से हर कोई परेशान हैं। गलन के चलते हाथ पैर भी धीमी गति से काम कर रहे हैं। पूरे दिन चल रही सर्द हवाओं से आमजन जीवन पर काफी असर पड़ रहा है।
शनिवार की सुबह रिमझिम बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने के चलते सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा है। पूरे दिन सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चला। सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई। सर्द हवाएं लोगों के शरीर में सुई की तरह चुभ रही हैं।
विज्ञापन
लोग सर्दी से बचने के लिए घरों से कम निकल रहे हैं। जो लोग निकल रहे है वह पूरी तरह गर्म कपड़ों से शरीर को ढंक कर निकल रहे हैं। घरों में लोग रूम हीटर ब्लोअर आदि का सहारा ले रहे हैं। सर्दी के सितम से आमजन से लेकर पशु पक्षियों तक का हाल बेहाल है। सर्दी से बचने के लिए लोग काफी जतन कर रहे हैं।