{"_id":"61969a5a9c40777e8958c45d","slug":"hathras-irrigation-department-is-harassing-farmers-by-making-false-cases-sikandhra-rahu-news-ali278488251","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : झूठे मुकदमे कर किसानों को परेशान कर रहा सिंचाई विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : झूठे मुकदमे कर किसानों को परेशान कर रहा सिंचाई विभाग
विज्ञापन
ग्रामीणों से बात करते पूर्व एमएलसी सपा नेता डॉ. राकेश सिंह राना।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
पूर्व एमएलसी एवं सपा नेता डॉ. राकेश सिंह राना ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव जरीनपुर भुर्रका, नगला सकत का भ्रमण किया। यहां किसानों ने उन्हें बताया कि सिंचाई विभाग बिना बात उन पर झूठे केस लगा रहा है। किसानों पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे नहर की पटरी काट रहे हैं। मुकदमे की सुनवाई के लिए कभी फिरोजाबाद, कभी हाथरस तो कभी कासगंज दौड़ाया जा रहा है। इस पर राना ने कहा कि उन्होंने सिंचाई विभाग से अनुरोध किया है कि मामलों की सुनवाई स्थानीय तहसील पर की जाए।
राना ने कहा कि सपा सरकार ने किसानों की सहूलियत के लिए सिंचाई मामलों में अनेक राहत कार्य किए। लेकिन, भाजपा सरकार किसानों को दुखी करने पर उतर आई है। एक तरफ किसान खाद के लिए मारे-मारे फिर रहे तो दूसरी तरफ उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर परेशान किया जा रहा है। राना ने कहा कि सभी लघु व छोटे किसान हैं।
केस के लिए पैसा कहां से लाएंगे? लेकिन सिंचाई विभाग अपने दफ्तर यहां से हटा कर फिरोजाबाद ले गया है। भाजपा के सांसद विधायक एवं नेता इस पर चुप्पी साधे बैठे हैं। इस दौरान मौके पर वीरपाल सिंह यादव, दिनेश जादौन, टिंकू यादव, देशराज यादव, मानपाल यादव, राजनलाल यादव, ध्यानपाल यादव, पप्पू यादव, शिवकुमार यादव, अजय पुण्ढीर, रिंकू यादव, विकास यादव, अमित यादव, बबलेश कुमार आदि थे।