{"_id":"623a16b144fc412ee54afdb1","slug":"hathras-investigation-team-questioned-health-workers-on-duty-hathras-news-ali287600860","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जांच टीम ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जांच टीम ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर व नर्स के बीच हुए विवाद में जांच कमेटी कई पहलुओं पर जांच कर रही है। मंगलवार को कमेटी में शामिल अधिकारियों ने उस रात ड्यूटी पर तैनात रहे अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भी इस मामले में पूछताछ की। यहां पर आरोपी डॉक्टर ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया।
उल्लेखनीय है कि 18-19 मार्च की रात को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर व नर्स के बीच विवाद हो गया था। जिसमें नर्स ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ व धमकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं विभागीय जांच भी चल रही है। विभागीय जांच कमेटी ने दोनों पक्षों से पूछताछ की है।
अब कमेटी उस दिन ड्यूटी पर इमरजेंसी में तैनात रहे अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। मंगलवार को कमेटी ने इस बारे में अन्य के बयान भी लिए। यहां पर चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नर्स द्वारा मामले को दूसरा मोड़ दे दिया गया है, जबकि उस दिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। संवाद