फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Investigation of people exposed to deposits continues

हाथरस: जमातियों के संपर्क में आए लोगों की छानबीन जारी

Thu, 09 Apr 2020 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Investigation of people exposed to deposits continues
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र में जहां-जहां जमाती ठहरे थे, उन इलाकों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से बिजलीघर क्षेत्र में स्क्रीनिंग कर जमातियों के संपर्क में आए पांच लोगों को एंबुलेंस से केएल जैन इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में दाखिल कराया, जबकि एक व्यक्ति घर पर नहीं मिला।
दरअसल, केएल जैन इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में चार जमातियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग उन लोगों को चिन्हित करने में जुटा है, जोकि जमातियों के संपर्क में आए हैं। बिजलीघर क्षेत्र में कुल छह लोगों को चिन्हित किया गया है। बृहस्पतिवार को डॉ. प्रदीप रावत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं एसआई मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बिजलीघर क्षेत्र में छापे मारे।
विज्ञापन

टीम ने यहां से चार लोगों को केएल जैन इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में दाखिल कराया, जबकि छठवां व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। उसकी स्वास्थ्य विभाग को तलाश है। जांच के बाद क्वारंटीन किए गए लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप रावत ने पकडे़ गए लोगों को क्वारंटीन सेंटर में दाखिल कराने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed