फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions to strictly follow the corona curfew

हाथरस : कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

Fri, 23 Apr 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions to strictly follow the corona curfew
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू को लेकर जूम एप के माध्यम से बैठक कर निर्देश देते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले में अगले दो दिन तक रहने वाले कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार की रात आठ बजे से यह कर्फ्यू शुरू हो गया है और इसकी अवधि सोमवार की सुबह सात बजे तक रहेगी। डीएम रमेश रंजन ने इस सिलसिले में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जूम एप के माध्यम से बैठक की।
डीएम ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का अनुपालन न करने की दशा में दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत और डीपीआरओ को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारी और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को नियमित रूप से कोविड सेंटर एवं संचालित एल-1/एल-2 अस्पतालों का निरीक्षण करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार की रात्रि आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और सफाई आदि से जुड़े कर्मियों के अतिरिक्त कोई अन्य आवागमन की जिले में अनुमति नहीं होगी। डीपीआरओ एवं समस्त ईओ नगर पालिका और नगर पंचायत अपने क्षेत्र में मास्क पहनने की अनिवार्यता सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed