फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions to modify the suspicious data in a week

हाथरस : एक सप्ताह में संदेहास्पद डाटा को संशोधित करने के निर्देश

Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions to modify the suspicious data in a week
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन ने पूर्व दशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा की। डीएम ने संदेहास्पद डाटा को जांच कराने के उपरांत संशोधन कराने के निर्देश दिए। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर मार्च के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने जनपद में संचालित विद्यालयों/संस्थाओं/स्कूलों की जांच कमेटी बनाकर कराने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के तहत जो छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं उनको पांच हजार की धनराशि दी जाती है। लेकिन उनको इस योजना से संबंधित समस्त शर्तों को पूर्ण करने के पश्चात ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति स्नातक/ स्नातकोत्तर संदेहास्पद डाटा के अंतर्गत कुल 13852 छात्र/छात्राएं हैं। इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति स्नातक/स्नातकोत्तर शुद्ध डाटा के कुल 4611 छात्र-छात्राएं हैं ।दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 संदेहास्पद डाटा में कुल 2664 छात्र-छात्राएं हैं। दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 में शुद्ध डॉा के तहत कुल छात्र छात्राएं 2480 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed