फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions to complete every house tap scheme in stipulated time

हाथरस : हर घर नल योजना को तय समय में पूरा कराने के निर्देश

Mon, 02 May 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions to complete every house tap scheme in stipulated time
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम रमेश रंजन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल आधारित पाइप पेयजल योजनाओं के निर्माण के संबंध में समीक्षा की। डीएम ने हर घर नल से जल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और जल जीवन मिशन की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यक्रम (तृतीय चरण) के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यदायी संस्था को प्रत्येक ब्लॉक में अपने पांच से छह कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना तैयार करते हुए बेहतर ढंग से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनपद में कार्यरत डीपीएमयू, टीपीआई और आईएसए के कर्मचारियों को प्रथम चरण के लिए निर्धारित ग्राम पंचायतों में भूमि के चयन के लिए सर्वे कराने और भूमि की यथा स्थिति के संबंध में ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर कराते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed