फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions for not making booths in dilapidated buildings

हाथरस : जर्जर भवनों को बूथ न बनाने के दिए निर्देश

Sat, 27 Mar 2021 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions for not making booths in dilapidated buildings
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम व सीडीओ। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने शनिवार को सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। डीएम ने मजिस्ट्रेटों द्वारा किए गए मतदान केंद्र, मतदेय स्थल और बूथों के निरीक्षण के बारे में जानकारी ली।
डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को विभिन्न धर्मों और समुदाय के व्यक्तियों से वार्ता करते हुए यथास्थिति के बारे में जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायतों में जितने भी लोग नामांकन कर रहे हैं या उम्मीदवार हैं, उन सभी के मोबाइल नंबर ले लें। अपने मोबाइल नंबर भी उनको उपलब्ध करा दें, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर वह तत्काल अवगत करा सकें। डीएम ने कहा कि जिन भवनों में बूथ बनाए गए हैं, वह भवन जर्जर नहीं होने चाहिए। जंगले और खिड़कियां टूटी नहीं होनी चाहिए। शौचालय सुचारु रूप से संचालित होना चाहिए। प्रकाश और पेयजल के उचित प्रबंध होने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट को निरीक्षण के फोटोग्राफ सेक्टर मजिस्ट्रेट से प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथों के निरीक्षण के लिए लगाए गए कर्मचारियों द्वारा अगर निरीक्षण नहीं किया गया है या ठीक ढंग से निरीक्षण नहीं किया गया है तो उनको रविवार को निरीक्षण करते हुए शाम चार बजे तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर जानकारी करने के निर्देश दिए कि पूर्व में किस समस्या के कारण बूथों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है, उसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed