फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions for intensive monitoring of sensitive and public places

हाथरस : संवेदनशील व सार्वजनिक स्थलों की सघन निगरानी के निर्देश

Sat, 26 Feb 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions for intensive monitoring of sensitive and public places
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पर्व के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) मुहम्मद मोइनुल इस्लाम ने इस संबंध में सभी एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा है कि शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़िये राजघाट, सोरों घाट और कछला घाट से जल लाकर शिवलिंगों पर चढ़ाते हैं। सोरों और कछला से आने वाले कांवड़िये सिकंदराराऊ होते हुए एटा, आगरा और मथुरा चले जाते हैं। राजघाट से आने वाले कांवड़िये कस्बा सासनी होते हुए गंतव्य के लिए चले जाते हैं। कस्बा सिकंदराराऊ, कस्बा सासनी, नगर हाथरस आदि क्षेत्रों में हिंदू व सामाजिक संगठनों के लोग जगह-जगह शिविर लगाकर कांवड़ियों के जलपान और उनकी सेवा सुश्रुसा करते हैं। सिकंदराराऊ रोड स्थित चौबे वाले महादेव मंदिर, बौहरे वाली देवी मंदिर, चिंताहरण महादेव मंदिर, आगरा रोड स्थित शिव मंदिर, गौरीशंकर महादेव मंदिर सिकंदराराऊ, शिव मंदिर अगसौली, शिव मंदिर में विशेष रूप से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन

मुख्य पर्व के दिन श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने की संभावना है। उन्होंने कहा है कि जीटी रोड, रामघाट रोड, अलीगढ़, हाथरस मोड़, सहपऊ-सादाबाद रोड, हाथरस-मथुरा रोड आदि स्थानों पर भी कांवड़ियों की भीड़ होती है। हाथरस नगर, कस्बा सिकंदराराऊ, पुरदिलनगर, सादाबाद आदि मिश्रित आबादी के कारण संवेदनशील हैं। संवेदनशील और कंटेनमेंट जोन में पर्याप्त पुलिस की तैनाती की जाए। त्योहारों पर सार्वजनिक स्थल जैसे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील स्थान व धार्मिक स्थलों पर चेकिंग की जाए। आपातकालीन जरूरत को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में इलाज की पूरी तैयारी रखी जाए। डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी राउंड द क्लॉक लगाई जाए। सोशल मीडिया की राउंड द क्लॉक निगरानी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed