{"_id":"62741ec930c8a758ff1869f9","slug":"hathras-instructions-for-installing-gps-speed-limit-devices-in-school-vehicles-hathras-news-ali290858432","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्कूली वाहनों में जीपीएस, स्पीड लिमिट डिवाइस लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्कूली वाहनों में जीपीएस, स्पीड लिमिट डिवाइस लगाने के निर्देश
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एडीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अपर जिलाधिकारी (एडीएम) बसंत अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक की। एडीएम ने स्कूली वाहनों में स्पीड लिमिट डिवाइस, जीपीएस सिस्टम, फर्स्ट एड बाक्स, अग्निशमन यंत्र एवं सीसीटीवी की अनिवार्यता का अनुपालन करने पर जोर दिया। इन सभी मानकों को पूरा न करने वाले स्कूली वाहनों को सीज करने और उनका चालान करने के निर्देश दिए।
एडीएम ने जिले में हो रहीं दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि जिले के दुर्घटना बहुल क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट के चिह्नांकन के लिए परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात, संबंधित निर्माणदायी संस्था के अधिकारी संयुक्त रूप से एक सप्ताह में समस्त भौथ्तक निरीक्षण कर लें। लोक निर्माण विभाग इन चिह्नित जगहों पर गति सीमा से संबंधित बोर्ड लगवाए। उन्होंने सरकारी विभागों में तैनात सभी वाहन चालकों का शिविर लगाकर स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण कराने के निर्देश दिए और कहा कि अभियान चलाकर नियमित रूप से सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों का भी नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में लगे वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने सड़क पर गड्ढों की समय से पैचिंग न होने पर नाराजगी जताई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्सकीय सहायता के लिए 108 एंबुलेंस और अन्य एंबुलेंस की स्थिति को अपडेट रखें। एडीएम ने वाहन चालकों के लिए उनकी वर्दी, पहचान पत्र, पांच वर्ष वाहन चलाने का अनुभव आदि अनिवार्यताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया। संवाद