फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Inspired to vote by presenting cultural program

हाथरस : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मतदान के लिए किया प्रेरित

Fri, 11 Feb 2022 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Inspired to vote by presenting cultural program
हाथरस : लेबर कॉलोनी पार्क में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते विद्यार् - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के लेबर कॉलोनी पार्क में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की प्रवक्ता डॉ. सरिता वर्मा, के निर्देशन में डायट प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। प्रशिक्षु प्रतीक्षा ने दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्हील चेयर और वॉलिंटियर्स की सुविधा के बारे में बताया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोहम्मद मोईनुल इस्लाम ने की और मतदाताओं को शपथ दिलाई।
कोमल और शिवम ने कोरोना से भयभीत मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर दी जा रही सैनिटाइजर और टीकाकरण की सुविधा के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षु अरविंद ने कोरोना मरीज का किरदार निभाया तो नवीन और मोहम्मद हसीन ने पोलिंग पार्टी का सदस्य बनकर उनके घर जाकर डाक मतपत्र से मतदान कराने और वीडियोग्राफी कराने का नजारा पेश किया। प्रशिक्षु राहुल व शिवम ने क्रमश: विधायक उनके गुंडे बनकर जनता को वोट डालने के लिए धमकाने के दृश्य की प्रस्तुति दी गई तो नवीन, सचिन व डॉली ने पुलिस प्रशासन की भूमिका अदा कर सभी को तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बुजुर्ग बनीं विनेश ने जब बूथ पर जाने की असमर्थता जताई तो बीएलओ बनीं अलका ने फॉर्म भरवाकर पंजीकरण कर उनको मतदान कराने के लिए आश्वस्त करने की प्रस्तुति दी। सुंद्रा, गरिमा ने नाटक में गीत गाकर राष्ट्र के निर्माण में मतदान करने का आह्वान किया। प्रशिक्षु अनामिका, यामिनी शिखा, नेहा, चंचल, महिमा, श्वेता, सोनम, पल्लवी, सोनम सोनी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन में फंसे निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रूबी ने कविता सुनाई। सुरेंद्र व अखिलेश ने उनका सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरबी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकाली। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य चेतन्य प्रकाश, दाऊदयाल, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, प्रीती वर्मा, संजय मौर्या, महेशचंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार सेंगर, बीनू, नीतू, श्रद्धा, मीरा रानी, जितेंद्र कुमार पाल, देशबंधु, जितेंद्र सिंह, सोनू शर्मा, नीरज बाबू शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed