फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Inspection of playground at Railway Upcoming Bridge, Makanpur

हाथरस : रेलवे ऊपरगामी पुल, मकनपुर में खेल के मैदान का किया निरीक्षण

Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Inspection of playground at Railway Upcoming Bridge, Makanpur
हाथरस : ग्राम उधैना के चारागाह में हो रही गोशाला के निर्माण का निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन। संवा? - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

विकास खंड सहपऊ की ग्राम पंचायत महरारा में सेतु निगम द्वारा निर्मित किए जा रहे रेल ऊपरगामी सेतु का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए।
सहायक अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि पुल की लंबाई 735.95 मीटर है। इसमें से सेतु निगम की लंबाई 680.10 मीटर और रेलवे की लंबाई 55.85 मीटर है। रेलवे के हिस्से का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। पुल का निर्माण सितंबर 2019 में प्रारंभ हुआ था और अक्तूबर 2021 में पूरा किया जाना था। निर्माण कार्य समय से पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सेतु निगम को अवशेष कार्य तत्काल गुणवत्तापूर्ण सहित पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने विकास खंड की ग्राम पंचायत मकनपुर में ग्राम पंचायत निधि से बनाए गए खेल के मैदान का भी निरीक्षण किया। सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि मैदान का क्षेत्रफल 52 बीघा है, जिसमें 400 मीटर लंबाई का गोल ट्रैक दौड़ने के लिए ऊंची कूद एवं युवाओं के व्यायाम करने की सामग्री आदि की व्यवस्था कराई गई। पार्क में लाइट, बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने उप जिलाधिकारी सादाबाद को लाइट और बेंच के साथ पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आरबी भास्कर, उप जिलाधिकारी सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे, डीसी मनरेगा, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed