{"_id":"5ddec5c58ebc3e5488136be4","slug":"hathras-information-taken-after-the-theft-of-saraf-sikandhra-rahu-news-ali2199337147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सराफ के यहां चोरी के बाद ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सराफ के यहां चोरी के बाद ली जानकारी
विज्ञापन
सासनी के सराफा कारोबारी से ली चोरी की जानकारी
कारोबारियों ने की रात में गश्त बढ़ाने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। सासनी में सराफ के यहां हुई चोरी की वारदात से इलाके के सराफा कारोबारियों में भी दहशत का माहौल है। नगर के सराफा कारोबारियों का कहना है कि पुलिस को रात में गश्त करनी चाहिए।
नगर के सराफा कारोबारी उपेंद्र वार्ष्णेय, कुशलभान और नीरज वैश्य आदि कारोबारियों ने सासनी जाकर पीड़ित सराफा कारोबारियों का हाल-चाल पूछा। पीड़ित कारोबारी से पूरे मामले की जानकारी ली और कहा कि नगर के बाजारों में गत वर्षों में चोरी की कई बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। दो बार दुकान का शटर काटकर तिजोरी ही चोरी की जा चुकी है।
सराफा कारोबारियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि नगर के बाजार में अनेक सराफा की दुकानें हैं। पुलिस रात में बाजार में गश्त नहीं करती, इसलिए हर समय वारदातों का डर बना रहता है। एसपी से सराफा कारोबारियों ने पुलिस चौकसी बढ़ाने और पुराने गैंगों के बारे में जानकारी जुटाने की मांग की है।