फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Information from nomination to the counting of votes given to RO, ARO

हाथरस : आरओ, एआरओ को दी गई नामांकन से लेकर मतगणना तक की जानकारी

Sun, 28 Mar 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Information from nomination to the counting of votes given to RO, ARO
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के लिए तैनात किए गए रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। इन अधिकारियों को चुनाव की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने कहा कि जितनी अच्छी तैयारी चुनाव से पूर्व कर लेंगे, मतगणना को सकुशल निपटाने में कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने सभी आरओ को नामांकन के लिए विकास खंडों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कमियों को अपने स्तर से दुरुस्त कराते हुए नामांकन प्रक्रिया को निर्धारित समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आरओ को प्रधान, ग्राम पंचायत, सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्धारित प्रपत्र अनुलग्नक और घोषणा पत्र से संबंधित बैनर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पहले चरण में सुबह 10 बजे से जिला पंचायत हाथरस, सासनी और मुरसान के लिए तैनात आरओ और एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। सादाबाद, सहपऊ, हसायन और सिकंदराराऊ के लिए तैनात आरओ और एआरओ को नामांकन प्रक्रिया के बारे में परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार मिश्र ने सघन प्रशिक्षण दिया। नामांकन की प्रक्रिया तीन अप्रैल से चार अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन के लिए नामांकन और मतगणना की व्यवस्थाएं क्षेत्र पंचायत मुख्यालय से होंगी, जबकि सदस्य जिला पंचायत की नामांकन प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर होगी और मतगणना से संबंधित काम क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। पीडी ने कहा कि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र व उनके आरक्षण की श्रेणी की अंतिम रूप से प्रकाशित सूची अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों में नामांकन के समय कोई भ्रम की स्थिति पैदा न हो। नामांकन के अंतिम दिन नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed