{"_id":"61be2c8a602cf1301f385269","slug":"hathras-information-about-the-condition-of-prisoners-in-district-jail-aligarh-hathras-news-ali2809239147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला कारागार अलीगढ़ में बंदियों की स्थिति की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला कारागार अलीगढ़ में बंदियों की स्थिति की ली जानकारी
विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ जिला कारागार का निरीक्षण करते जिला जज, डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार, जिला मजिस्ट्रेट रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव कुमारी व जेलर प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी और उप कारापाल उपस्थित रहे।
जनपद न्यायाधीश ने जेलर प्रमोद कुमार सिंह से कारागार में निरुद्ध बंदियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। जेलर ने बताया कि वर्तमान में जनपद हाथरस से संबंधित कुल 1249 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें 1,193 पुरुष तथा महिलाएं 49, किशोर (18 से 21 वर्ष) सात हैं। जनपद न्यायाधीश ने पुरुष बंदी व महिला बंदी से बातचीत की। समस्याओं के निस्तारण के लिए जेलर को निर्देश दिए। कारागार में निरुद्ध बंदियों से उनकी तारीख पेशी एवं भोजन के संबंध में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त बीमार निरुद्ध बंदियों से उनके स्वास्थ्य और उनको दी जाने वाली दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
बंदियों से उनकी तारीख पेशी के संबंध में जानकारी की। बंदियों की हिस्ट्री टिकटों को देखा गया। कुछ हिस्ट्री टिकटों पर अग्रिम तिथि अंकित नहीं थी और कुछ बंदियों के डाक टिकट जीर्ण-शीर्ण पाए गए। जेलर को निर्देशित किया कि हिस्ट्री टिकटों पर अग्रिम तिथि अंकित करें और जो टिकटें जीर्ण-शीर्ण हो गए हैं, उनको बदला जाए। अधिकारियों ने चिकित्सालय, पाकशाला एवं बंदियों की बैरकों का भी निरीक्षण किया। देखा गया कि कुछ बंदी मास्क नहीं लगाए हुए थे। जेलर को निर्देशित किया गया कि कोविड-19 की महामारी से बचाव के लिए सभी बंदियों को मास्क लगवाना सुनिश्चित करें। वरिष्ठ चिकित्सक को बंदियों एवं महिला बंदियों और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। संवाद