फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Infected deposits put people in many areas of the district in jeopardy

हाथरस: संक्रमित जमातियों ने जिले के कई इलाके के लोगों को डाला संकट में

Sun, 05 Apr 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Infected deposits put people in many areas of the district in jeopardy
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आए जमातियों में से चार कोरोना संक्रमित जमातियों ने जिले के कई इलाकों व गांव के लोगों को संकट में डाल दिया है। दिल्ली से लौटने के बाद यह चारों संक्रमित जमाती शहर के लाला का नगला, गांव उसवा सहित कई इलाकों में रुके थे। लोगों से मुलाकात की थी। इसके बाद यह लोग 31 मार्च को सासनी स्थित एक मस्जिद में मिले थे। इससे पहले इन जमतियों ने एक गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की थी। अब जिला प्रशासन इन इलाकों को सैनिटाइज करने में जुट गया है। साथ ही एक-एक व्यक्ति की जांच की जा रही है।
दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज से आए कुछ जमाती पुलिस प्रशासन को जिले में विभिन्न स्थानों पर मिले थे। अन्य जमातों से आने वाले लोगों को भी क्वारंटीन किया गया। इन पकड़े गए लोगों को सासनी स्थित केएल जैन इंटर कॉलेज में रखा गया। यहां से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 24 खून के नमूने को जांच के लिए भेजा। जांच में सामने आया कि तब्लीगी जमात से आए चार जमाती कोरोना संक्रमित हैं। इनके संक्रमित होने की रिपोर्ट प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया।
विज्ञापन

तत्काल इन चारों को मुरसान स्थित सीएचसी कोविड-1 हॉस्पिटल में रखा गया। अब जिला प्रशासन इन जमातियों के यात्रा इतिहास को खंगालने में जुट गई। प्रशासन को जानकारी मिली कि यह लोग जिले में विभिन्न स्थानों पर पकड़े जाने से पहले घूमे हैं और ठहरे भी हैं। यह जमाती करीब एक सप्ताह तक हाथरस के लाला का नगला इलाके में रहे। यहां लोगों से मुलाकात भी की। इसके बाद यह गांव ऊसवा सहित वहां एक-दो गांवों में गए। यहां ग्रामीणों के संपर्क भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सासनी में उर्स में भी भाग लिया। इसके बाद सासनी में घूमे फिरे और एक मस्जिद में रहे। इन जमातियों ने इन इलाकों के लोगों को भी संकट में डाल दिया है। अब पुलिस व प्रशासन इन इलाकों के लोगों से पूछताछ में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed