{"_id":"630128c45e7add2c584605eb","slug":"hathras-indian-farmers-union-staged-a-sit-in-with-demands-hathras-news-ali2985412196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
Sun, 21 Aug 2022 12:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:02 AM IST
सार
किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरने में किसानों की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। धरने में सरकार के साथ हुई पत्रावली व किसानों की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके आधार पर किसान मोर्चा ने शेष सभी मांगों को तत्काल पूर्ण करने की मांग की है।
विज्ञापन
इसके माध्यम से कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों का तीन दिन से विरोध धरना चल रहा है। लखीमपुर खीरी में चार किसानों व एक पत्रकार की हत्या करने की साजिश रचने के आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर लादे गए मुकदमे वापस लिए जाए।
विज्ञापन
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मलखान सिंह, जिलाध्यक्ष सत्येदव पाठक, साजिद अली, राकेश कुमार यादव, आशू चौधरी, विजेंद्र सिंह, अनार सिंह यादव, सतपाल सिंह, भूरे सिंह, अजय पाल सिंह, रमेश, नेम सिंह, कालीचरन, रंजीत, गिरीश, कुलदीप कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन