{"_id":"613e56ab8ebc3ee5310580e5","slug":"hathras-indecency-with-lekhpal-for-getting-wood-caught-hasayan-news-ali273009614","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लकड़ी पकड़वाने पर लेखपाल से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लकड़ी पकड़वाने पर लेखपाल से अभद्रता
विज्ञापन
कोतवाली में पहुंचे लोग।
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडौली में चकरोड से लकड़ी की कटान होने की सूचना पर पुलिस ने लकड़ी से भरे हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। लेखपाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने इस ट्रैक्टर को वन विभाग के जरैरा बीट प्रभारी के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि लकड़ी पकड़े जाने के बाद एक युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में लेखपाल से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकाया भी।
ग्राम पंचायत अंडौली में कुछ लोगों ने सरकारी चकरोड पर अतिक्रमण करते हुए कब्जा कर लिया है। चकरोड पर लगे दो पापरी व एक नीम के पेड़ को गांव के ही एक व्यक्ति ने तीन दिन पहले कटवा दिया है। बताया जाता है कि इस लकड़ी को गांव के ही इस व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर में भरवाकर ले जाने का प्रयास किया गया तो गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने इसकी सूचना लेखपाल को दे दी।
लेखपाल मुकेश कुमार सेंगर ने इस ट्रैक्टर को पुलिस से पकड़वा दिया। लकड़ी से भरा हुआ ट्रैक्टर पकडे़ जाने के बाद ग्रामीण व कुछ आरामशीन संचालकों ने लेखपाल को घेर लिया। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने लेखपाल के साथ अभद्र व्यवहार किया और जमकर खरी-खोटी सुनाईं। लेखपाल ने वन विभाग के जरैरा बीट प्रभारी श्रीचंद्र को बुलाकर ट्रैक्टर से भरी हुई लकड़ी को वन रेंजर सिकंदराराऊ के यहां दाखिल करा दिया और ट्रैक्टर को छोड़ दिया।
विज्ञापन
वन विभाग के बीट प्रभारी श्रीचंद ने बताया कि लेखपाल की शिकायत पर नीम व पापरी की लकड़ी को जब्त करते हुए वन अधिनियम के तहत वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुुकदमा दर्ज करा दिया गया है।