फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Increasing atrocities on women, change such a government

महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, बदल डालो ऐसी सरकार

Mon, 11 Oct 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Increasing atrocities on women, change such a government
जयंत चौधरी की जनसभा को सफल बनाने के लिए गांव बहादुरपुरभूप में महिलाओं से जनसंपर्क करतीं रालोद मह? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद के छाबी मियां बाग में 13 अक्तूबर को होने वाली जयंत चौधरी की जनसभा को सफल बनाने के लिए रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सरिता चौधरी ने गांव बहादुरपुरभूप सहित कई गांवों में महिलाओं से संपर्क किया।
उन्होंने महिलाओं से सभा में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि जिस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हो ऐसी सरकार को बदल देना ही बेहतर है। जो महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकता उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सरिता चौधरी ने कहा कि भाजपा के शासन में जनता दुखी हो चुकी है। पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई से गरीब, मजदूर, किसान परेशान हैं। पिछले काफी समय से किसान तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसान विरोधी इस सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर कर दें। उन्होंने किसान, मजदूर, गरीबों की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल को अपना पूर्ण समर्थन देने की अपील की। मौके पर निरंजन सिंह शास्त्री, नीतल चौधरी के अलावा प्रधान अनिल चौधरी, बच्चू सिंह, सुरेश सोलंकी व काफी महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed