फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In Ward 26, residents struggle to get enough water

हाथरस : वार्ड 26 में जरूरत भर पानी के लिए जूझते हैं बाशिंदे

Sun, 29 May 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: In Ward 26, residents struggle to get enough water
हाथरस : वार्ड 26 में खराब हैंडपंप को दिखाते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में शहर के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। शहर के वार्ड संख्या 26 के कई इलाकों में हैंडपंप से पानी नहीं आ रहा तो वहीं अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन में कई स्थानों पर लीकेज के चलते पानी का रिसाव हो रहा है। ऐसे में लोग जरूरत भर पानी का जैसे-तैसे इंतजाम कर पा रहे हैं।
शहर के लोगों को भीषण गर्मी में पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। शहर के वार्ड 26 में रुई की मंडी, लोहट बाजार, दिल्ली चौक, गली सीकनापान सहित अलग-अलग इलाकों में करीब पांच हैंडपंप खराब हैं। इस कारण लोगों को बिजली गुल होने पर पीने के पानी का जैसे-तैसे इंतजाम करना पड़ रहा है। अमृत योजना के तहत रूई मंडी में पाइप लाइन नहीं डाली गई है। शहर की सीकनापान गली में डाली गई पाइप लाइन से पानी का रिसाव हो रहा है। कई घरों में अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। जिनको कनेक्शन दे दिए गए हैं, उनको पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

हमारे वार्ड में हैंडपंप तो कई जगह लगे हुए हैं, लेकिन यह खराब हैं। ऐसे में जब बिजली गुल हो जाती है तो सबमर्सिबल भी नहीं चलती। हैंडपंप खराब होने के कारण पर्याप्त पानी भी नहीं मिलता। विभागीय अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भगवानदास
अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाल दी गई है। इस पाइप लाइन से जगह से जगह पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। इस कारण गर्मी में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
- रामप्रकाश
रुई की मंडी में अभी तक अमृत योजना के तहत पाइप लाइन नहीं डाली गई है। जहां पाइप लाइन डल गई है, वहां सभी लोगों को अभी तक पर्याप्त कनेक्शन नहीं मिले हैं। इस कारण गर्मी में पीने के पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है।

-कपिल वार्ष्णेय
मेरे वार्ड में वर्तमान में 18 हैंडपंप लगे हैं। इनमें से पांच हैंडपंपों की रिबोरिंग होनी है। अमृत योजना के तहत जो पाइप लाइन डाली गई है, वह सीकनापान गली में रिस रही है। लोगों को अभी कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। इस कारण लोगों को दिक्कतों जूझना पड़ रहा है।
-पवन गुप्ता, सभासद
जहां हैंडपंप खराब हैं, वहां उनकी मरम्मत कराई जा रही है। जल निगम के साथ मिलकर अमृत योजना की पाइप लाइन के लीकेज भी सही कराए जाएंगे।
-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता, जलकल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed