फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In this month so far 210 transformers have been overloaded

हाथरस : इस माह में अब तक 210 ट्रांसफॉर्मर चढ़े ओवरलोडिंग की भेंट

Fri, 20 May 2022 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: In this month so far 210 transformers have been overloaded
हाथरस : कार्यशाला में मरम्मत के लिए रखे ट्रांसफॉर्मर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ जिले में इस साल बिजली खपत में 30 मिलियन यूनिट का इजाफा हुआ है। खास बात यह है कि जिलेभर में 210 ट्रांसफार्मर अब तक ओवरलोडिंग की भेंट चढ़ चुके हैं। इससे विभाग का लाखों रुपये का झटका लगा है। गौरतलब है कि पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय के स्पष्ट आदेश हैं कि ट्रांसफॉर्मरों को किसी भी कीमत पर फुंकने से बचाया जाए। इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफॉर्मर फुंकने से स्थानीय विद्युत अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। इसके लिए अधिकारी व कर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
जिले में 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख साठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। सौभाग्य योजना में कनेक्शनों की संख्या में इजाफा होने के बाद सिस्टम पर विद्युत आपूर्ति का भार तो बढ़ गया, लेकिन सिस्टम की क्षमता में कोई इजाफा अभी तक नहीं हुआ है। पहले जिले बिजली की खपत 30 मिलियन यूनिट बढ़कर 98 मिलियन यूनिट थी, जोकि अप्रैल माह में बढ़कर 128 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है। है। इसके लिए गर्मी में कूलर, एसी और पंखों का इस्तेमाल बढ़ने को जिम्मेदार माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

हर माह बढ़ रही फुंके ट्रांसफॉर्मरों की संख्या
हाथरस। अप्रैल माह में तापमान अधिक रहा है। इस माह में पूरे जिले में 18 दिन में 192 ट्रांसफार्मर फुंके थे। अब मई माह की बात करें 20 दिन में 210 ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडिंग की भेंट चढ़ गए हैं। इस तरह मई में पिछले माह की तुलना में 18 ट्रांसफॉर्मर अधिक फुंके हैं। कार्यशाला के अवर अभियंता आरके सिंह का कहना है कि मई माह में 20 दिन में छोटे-बड़े 210 ट्रांसफॉर्मर फुंके हैं। इनकी मरम्मत कराई जा रही है। ट्रांसफॉर्मर फुंकने से विभाग को नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed