{"_id":"6283d6bec00c7367471f41e6","slug":"hathras-in-the-scorching-heat-the-electricity-is-running-for-five-hours-hathras-news-ali2917716127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भीषण गर्मी में पांच घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भीषण गर्मी में पांच घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
घंटाघर पर ट्रांसफॉर्मर का फाउंडेशन बनाते मजदूर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के घंटाघर व कांशीराम टाउनशिप सबस्टेशन की 33 केवीए लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते पांच घंटे तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। भीषण गर्मी में इस तरह बिजली की कटौती से शहर के लोगों में गुस्सा है।
मंगलवार को शहर के घंटाघर पर ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन बनाने का काम हुआ। इस कारण सुबह दस बजे से शहर के हलवाई खाना, गली जोगियान, पुरानी छिपैटी, नजिहाई बाजार, गली सीकनापान में दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही। वहीं कांशीराम टाउनशिप वाटरवर्क्स सबस्टेशन की 33 केवीए की लाइन पर मरम्मत का काम चला।
इस कारण तरफारा रोड शिव कॉलोनी, चावड़ गेट, डिस्ट्रिक कोर्ट आदि क्षेत्रों मेें सुबह सात बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, शहर के प्रगतिपुरम सबस्टेशन पर ट्रांसफार्मर रखने के बाद ओवरलोडिंग को ध्यान में रखते हुए कई बार बिजली बंद की गई।
विज्ञापन
इस कारण पूरी रात लोग चैन से सो नहीं सके। बिना बिजली के उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। इसके अलावा नवीपुर गिजरौली सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में लाइनों में फॉल्ट के चलते कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा।
- कभी रात में कभी दिन में आए दिन कई कई घंटे बिजली गुल हो रही है। बिना बिजली के दिनचर्या प्रभावित हो रही है। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। काफी परेशानी हो रही है। - रामनिवास शर्मा
- गर्मियों को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग को पहले ही लाइनों की पेट्रोलिंग करनी चाहिए। ताकि इस तरह की कोई परेशानी न आए। अब आए दिन बिजली गुल हो रही है। बिना बिजली के काफी मुश्किलें आ रही है। - एसके उपाध्याय
- बिजली आज के समय में दिनचर्या में शामिल हो गया है। बिजली विभाग को आपूर्ति को दुरुस्त रखने के लिए लाइन आदि को दुरुस्त करना चाहिए। ताकि उपभोक्ताओं को आए दिन होने वाले बिजली संकट से निजात मिल सके। - विश्वनाथ उपाध्याय
- एक तरफ सूरज की तपिश से हाल बेहाल है। वहीं गर्मी में बिजली संकट के चलते जीना दुश्वार हो गया है। कभी रात में तो कभी दिन में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। - सुनील शर्मा।
- शहर के घंटाघर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन बनाने का काम हुआ। इस कारण सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही है। - विशाल निषाद, एसडीओ।