{"_id":"61c216f6bc6da61f6c68196f","slug":"hathras-in-the-new-year-the-connection-of-4-5-thousand-consumers-will-be-cut-hathras-news-ali2811659179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नए साल में 4.5 हजार उपभोक्ता का कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नए साल में 4.5 हजार उपभोक्ता का कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नए साल में शहर के साढ़े चार हजार बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन कट सकता है। ये उपभोक्ता बार-बार कहने के बावजूद बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। जेई व एसडीओ मौके पर पहुंचकर ऐसे कनेक्शनों की जांच करेंगे, जिन्होंने कई साल से बिल जमा नहीं कराया है। 31 जनवरी तक इनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। विभागी अधिकारी तेजी से इस काम में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर में वर्तमान में 36 हजार उपभोक्ताओं को आधा दर्जन से अधिक बिजली घरों से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इसमें साढ़े चार हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कई सालों से बिजली का बिल जमा नहीं किया है। काफी उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने मौके से कनेक्शन को खत्म करा दिया है लेकिन कागजों में आज भी चल रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो सबसे ज्यादा उपभोक्ता शहर के कांशीराम टाउनशिप में है।
जिन पर अच्छा खासा बकाया है। विभाग डाटा को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। जेई व एसडीओ मौके पर पहुंचकर कनेक्शनों की हकीकत जानेंगे। एक्सईएन सुभाष चंद्रा का कहना है कि करीब साढ़े चार हजार उपभोक्ता ऐसे है जो कई सालों से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। या फिर मौके पर कनेक्शन नहीं है। इसकी जेई एसडीओ जांच करेंगे। 31 जनवरी तक डाटा दुरुस्त किया जाएगा।