फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In the first phase, provide the data of the vaccinators

हाथरस : पहले चरण में टीका लगवाने वालों का डाटा फीड कराएं

Thu, 24 Dec 2020 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: In the first phase, provide the data of the vaccinators
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। डीएम ने जिन व्यक्तियों को प्रथम चरण में टीकाकरण किया जाना है, उन सभी लाभार्थियों का डाटा प्रमाणित करते हुए पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में टीकाकरण के लिए समस्त विभागों से डाटा प्राप्त कर पोर्टल पर फीड करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोल्ड चेन मेंटेन करने और टीकाकरण के पश्चात होने वाले प्रतिकूल प्रभाव को प्रभावी तरीके से प्रबंधन करने के लिए चिकित्सकीय टीम को नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन

एसीएमओ ने कहा कि सभी ब्लॉकों में तीन लोगों को टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। वैक्सीन को रखने के लिए 10 स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है। कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी है। प्रतिकूल प्रभावों के प्रबंधन के लिए 13 सदस्य की एईएफआई का गठन किया जा चुका है। प्रथम फेज में 6,014 व्यक्तियों का टीकाकरण नौ स्थलों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed