फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In Navratri, the Mother Goddess will sit on the thrones built in Hathras

हाथरस : नवरात्र में हाथरस में बने सिंहासनों पर विराजेंगी देवी मां

Sun, 27 Mar 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: In Navratri, the Mother Goddess will sit on the thrones built in Hathras
हाथरस : मूर्तियां व सिंहासन बनाने का काम करते कारीगर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली के बाद अब शहर में चैत्र नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देवी की पोशाक अन्य पूजन सामग्री के लिए बाजार सजना शुरू हो गए हैं। खास बात यह है कि इस बार हाथरस में बने सिंहासनों पर देवी मां विराजेंगी। शहर में सिंहासन के अलावा देवी की प्रतिमाएं बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
कोरोना काल के दो साल बाद शहर के हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट) उद्योग में बहार आ गई है। धातु कारोबारियों में भी घाटे से उबरने की आस जगी है। शहर की गली बंदरवन, अटल टाल रोड, बागला मार्ग सहित कई स्थानों पर कांस्यकार समाज के लोगों द्वारा धातुओं के उत्पाद बनाने का कार्य किया जाता है। इस काम में कारीगरों की मदद ली जाती है। संवाद
विज्ञापन

नवरात्र के लिए कई प्रदेशों से आ रही मांग
नवरात्र के लिए शहर के हस्तशिल्प कारोबारियों को जयपुर, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई प्रदेशों से देवी की मूर्तियां और सिंहासन के ऑर्डर मिल रहे हैं। ढलाई के साथ मूर्तियों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे इस बार धातु के दाम दुगने हो गए हैं। इससे कारोबार 30 प्रतिशत तक प्रभावित है। हालांकि इस साल कोरोना नहीं है। बाजार में बूम आने की उम्मीद है। मांग के अनुसार माल तैयार किया जा रहा है।

-निवेदन वर्मा, कारोबारी
हाथरस में बने सिंहासन और धातु की प्रतिमाओं कई प्रांतों के लिए आपूर्ति की जा रही है। इस बार सिंहासन व प्रतिमाओं की मांग सही है। धातु के रेट दोगुने होने के कारण कारोबार थोड़ा प्रभावित है।
-यश वर्मा, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed