{"_id":"5ee526778ebc3e43034b1065","slug":"hathras-in-mursan-chemist-operators-accuse-police-of-assault-hathras-news-ali236079673","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मुरसान में केमिस्ट संचालकों ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मुरसान में केमिस्ट संचालकों ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा मुरसान में केमिस्ट संचालकों ने पुलिस पर मारपीट कर उनको जबरन शांति भंग में चालन करने का आरोप लगाया है। केमिस्ट संचालकों ने बताया कि शनिवार को भूपेंद्र शर्मा व जगमोहन निवासी मुरसान को मुरसान पुलिस द्वारा दुकान से उठाकर थाने ले गए।
थाने में दोनों के साथ मारपीट की और शांति भंग में चालान कर दिया। यह बात जब केमिस्ट चालकों को पता चली तो उन्होंने मुरसान कोतवाल से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में सीओ सादाबाद से संपर्क किया गया तो वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके चलते मुरसान के केमिस्ट संचालकों ने आज रविवार को पुलिस का विरोध करते हुए केमिस्ट बंद करने की बात कही है।
केमिस्ट संचालकों ने बताया कि अगर पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की तो जिले के समस्त केमिस्ट संचालक विरोध करने को मजबूर होंगे। वही मुरसान कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि कस्बे में कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे पुलिस द्वारा मना करने पर उन लोगों ने पुलिस से अभद्रता कर दी थी। जिसके चलते दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।