{"_id":"618d690c7c5a3203e96875b8","slug":"hathras-in-kanjauli-s-cowshed-cow-worship-was-done-with-reverence-sadabad-news-ali277927960","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कंजौली की गोशाला में श्रद्धा भाव से किया गो पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कंजौली की गोशाला में श्रद्धा भाव से किया गो पूजन
विज्ञापन
हाथरस : कंजौली की गोशाला में गोपाष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम रमेश र
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गोपाष्टमी के अवसर पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ग्राम पंचायत कंजौली स्थित अस्थायी गोशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ गो पूजन किया गया और गायों को हरा चारा, गुड़ आदि सामग्री खिलाई गई।
ग्राम प्रधान से वर्तमान में वहां पर रह रहे गोवंश और उनके लिए चारे, पीने का पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि अस्थायी गोशाला का क्षेत्रफल सात हेक्टेयर में है। वर्तमान में गोशाला में 395 गोवंश हैं, जिसमें से 195 नर और 200 मादा गोवंश हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर रखे गए सभी गोवंश का ईयर टैगिंग, टीकाकरण किया गया है एवं नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी को गोवंश के लिए चारे एवं पीने के पानी तथा ठंड से बचाने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। समय-समय पर गोवंश का चिकित्सकीय परीक्षण सुनिश्चित कराए जाने एवं संरक्षित समस्त गोवंश का खुरपका-मुंहपका रोग से रोकथाम के लिए टीकाकरण भी कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बेसहारा गोवंश को सहभागिता योजना के अंतर्गत कुपोषित बच्चों के परिवारों को गो-आश्रय स्थलों से दुधारू गाय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने जिला पंचायतराज अधिकारी को गोशाला में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और खुले घूम रहे गोवंश को संरक्षित करने के लिए एक अभियान चलाने के निर्देश दिए। अस्थायी गोशाला में चारदीवारी और टीनशेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ आरबी भास्कर, उप जिलाधिकारी सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे, जिला पंचायतराज अधिकारी जीडी जैन तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद