{"_id":"5e1231988ebc3e87c67ecf92","slug":"hathras-improvement-in-ground-water-level-to-overcome-salt-water-problem-hathras-news-ali223263612","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: भूजल स्तर में सुधार से खारे पानी की समस्या दूर करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: भूजल स्तर में सुधार से खारे पानी की समस्या दूर करने की कवायद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूजल स्तर सुधारकर दूर करेंगे खारे पानी की समस्या
शासन को लघु सिंचाई विभाग ने 1.83 करोड़ रुपये का भेजा प्रस्ताव
49 गांवों के लिए तैयार हुई कार्ययोजना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में खारे पानी की समस्या को दूर करने के लिए भूजल स्तर में सुधार लाने के प्रयास को लेकर लघु सिंचाई विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव में 49 ग्रामों में चेक डैम और तालाबों का निर्माण कर वर्षा जल को संचयन करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस कार्ययोजना को शासन में मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। अब विभाग को शासन स्तर से प्रस्ताव पर मोहर लगने का इंतजार है।
जिले में खारे पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल निगम सहित अन्य विभागों की ओर से कई बार शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन यह प्रस्ताव अभी तक शासन की फाइलों में ही अटके हुए हैं। लघु सिंचाई विभाग की ओर से भी शासन को खारे की समस्या को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। लघु सिंचाई विभाग की ओर से जिले की पांच विकास खंडों में खारे पानी की समस्या से जूझ रहे 49 गांवों का चयन किया गया है।
विभाग ने ब्लॉक हसायन में आठ, हाथरस ब्लॉक में सात, मुरसान ब्लॉक में 11, सादाबाद में 29 तथा सिकंदराराऊ में चार गांवों के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन गांवों में खारे पानी की समस्या के निराकरण के लिए लघु सिंचाई विभाग द्वारा ग्राउंड वाटर रिचार्जिंग, भूजल संचयन, संवर्धन के तहत तालाब जीर्णोद्धार, चेक डेम के निर्माण की योजना तैयार की गई है। विभाग ने अपनी रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया है कि ब्लॉक सादाबाद के गांव नौगवां, अरौठा, बरामई, जारऊ एवं कुरसंडा में खारे की समस्या से निजात मिल सकता है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से यह प्रस्ताव 1.83 करोड़ रुपये बनाया गया है। इस प्रस्ताव पर मंजूरी की मोहर लगते ही जिले के 49 ग्रामों में भूजल स्तर से बढ़ाने के साथ साथ खारे पानी की समस्या को दूर करने के लिए कार्य शुरू हो जाएगा। अब विभागीय अधिकारियों को इस प्रस्ताव पर शासन स्तर से मोहर लगने का इंतजार है। एई लघु सिंचाई अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस प्रस्ताव पर मुहर लगते ही काम शुरू हो जाएगा।