{"_id":"61b6429b810443293c48e075","slug":"hathras-illegal-wooden-truck-going-from-kauriaganj-to-jodhpur-caught-hathras-news-ali2804021147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कौड़ियागंज से जोधपुर जा रही अवैध लकड़ी का ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कौड़ियागंज से जोधपुर जा रही अवैध लकड़ी का ट्रक पकड़ा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वन विभाग के सचल दल ने कौड़ियागंज से जोधपुर लकड़ी लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ लिया। कागजों में खामियां होने की वजह से विभाग ने ट्रक पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई से लकड़ी कारोबारियों में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कटान को रोकने के लिए वन विभाग की टीम लगातार छापा मार रही है। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सीपी सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान शहर के तालाब चौराहे के निकट विभागीय टीम को एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। ट्रक को रोककर विभाग के अधिकारियों ने इसकी चेकिंग की।
ट्रक के कागजों में खामियां मिलीं। टीम ने ट्रक को कार्यालय में खड़ा करा लिया। ट्रक पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि एक ट्रक कौड़ियागंज से जोधपुर के लिए लकड़ी लेकर जा रहा था। कागजात पूरे न होने के कारण 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संवाद