फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Illegal chemical manufacturing factory seized

हाथरस : अवैध रूप से रसायन बनाने वाली फैक्टरी सीज

Wed, 18 May 2022 10:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Illegal chemical manufacturing factory seized
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनू-पुरा मार्ग पर अवैध रूप से कांच साफ करने संबंधी रसायन की फैक्टरी को प्रदूषण नियंत्रण टीम की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर ने सीज कर दिया। फैक्टरी संचालक की ओर से इस फैक्टरी के संचालन संबंधी दस्तावेज नहीं उपलब्ध कराए गए थे।
सात मई को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनू-पुरा मार्ग पर संचालित विराट साल्ट पीटर नामक एक रसायन बनाने वाली फैक्टरी का एसडीएम सदर ने निरीक्षण किया था। इस दौरान फैक्टरी संचालन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध न होने के स्थिति में नोटिस जारी कर सभी दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नोटिस के बावजूद फैक्टरी संचालक की ओर से कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। लिहाजा एसडीएम सदर विपिन शिवहरे ने प्रदूषण नियत्रंण टीम की उपस्थिति में फैक्टरी को सीज करा दिया। एसडीएम सदर ने बताया कि फैक्टरी में अवैध रूप से कांच साफ करने संबंधी रसायन बनाया जा रहा था। दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर फैक्टरी को सीज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed