{"_id":"623cbdd2f716802898198eef","slug":"hathras-if-there-is-any-crack-on-copying-3-750-examinees-left-the-field-hathras-news-ali2877577142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नकल पर कसी नकेल तो 3,750 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नकल पर कसी नकेल तो 3,750 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान
विज्ञापन
हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षा से पूर्व एक परीक्षा केंद्र पर सिटिंग प्लान देखने के लिए लगी विद्यार्थि
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही बृहस्पतिवार को 3,750 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। इसे नकल पर नकेल कसने का असर माना जा रहा है। दोनों पालियों की परीक्षा में 40,188 परीक्षार्थी शामिल हुए। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अधिकारी जमे रहे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ लग गई। पहले दिन की दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई।
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल को रोकने के लिए किए गए कड़े इंतजामों के बीच बृहस्पतिवार को परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा का जायजा लेने के लिए अधिकारी केंद्रों पर दौड़ लगाते रहे। सुबह की पाली में हाईस्कूल के 24,818 में से 22,521 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा थी। प्रारंभिक हिंदी के पेपर में दो परीक्षार्थियों में से एक अनुपस्थित रहा। जिलेभर के 93 परीक्षा केंद्रों पर 16 सेक्टर, 60 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 10 सचल नजर लगाए रहे।
जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी काफी सतर्क रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रही। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 3039 विद्यार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी और 198 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी के पेपर में 14,495 परीक्षार्थी शामिल हुए और 1,246 ने परीक्षा छोड़ी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 17,666 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित और 1,452 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 43,936 परीक्षार्थियों में से 3,750 गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 40,188 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
जिलेभर के परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोनों पालियों में 40,188 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3750 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही है।
-ऋतु गोयल, डीआईओएस हाथरस