{"_id":"62507d62cbebb0513d6d9f58","slug":"hathras-if-the-transformer-blew-action-would-be-taken-against-the-electricity-officers-hathras-news-ali2888460144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रांसफार्मर फुंका तो बिजली अफसरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रांसफार्मर फुंका तो बिजली अफसरों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर, कस्बों और गांवों में यदि कोई ट्रांसफॉर्मर फुंकेगा तो संबधित अधिकारी के खिलाफ निगम स्तर से कार्रवाई की जाएगी। ऊर्जामंत्री ने 100 दिन की कार्य योजना में गर्मियों में ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफॉर्मरों को फुंकने से बचाने के निर्देश दिए हैं। ओवर लोडिंग को कम करने व बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए शहर से देहात तक बिजली टीमें इन दिनों चेकिंग अभियान चला रही हैं। बिजली चोरी के मामलों में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग द्वारा 2.60 लाख उपभोक्ताओं को 64 बिजलीघरों के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती है। इन बिजलीघरों से निकलने वाले फीडरों पर आपूर्ति को सुचारु करने के लिए ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। हर वर्ष गर्मियों में ओवर लोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंकते हैं। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है।
प्रदेश सरकार के ऊर्जामंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कार्यभार संभालने के साथ बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने साफ कहा है कि 100 दिन की योजना के तहत लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराएं। ट्रांसफार्मरों को हर कीमत पर फुंकने से बचाना होगा। मंत्री के निर्देशों के बाद बिजली विभाग की टीमों ने जिले में छापेमारी तेज कर दी है। ट्रांसफॉर्मरों की सघन निगरानी की जा रही है। टोन टेस्टर की मदद से उनका लोड जांचा जा रहा है। संवाद