{"_id":"628d24174087b906cd4153a8","slug":"hathras-if-officers-are-not-transferred-in-four-days-then-they-will-go-on-a-gradual-fast-sikandhra-rahu-news-ali2923241176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चार दिन में अफसरों का तबादला नहीं हुआ तो करेंगे क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चार दिन में अफसरों का तबादला नहीं हुआ तो करेंगे क्रमिक अनशन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
उपजिलाधिकारी और तहसीलदार से हुए विवाद में अभी तक कोई कार्रवाई न होने से वकीलों के तेवर तल्ख हो गए हैं। वकीलों की बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि चार दिन में अधिकारियों का तबादला नहीं किया गया तो वह क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे।
तहसील स्थित बार कक्ष में दिनेश कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई अधिवक्ताओं की बैठक में गौरीशंकर गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि जयप्रकाश गुप्ता एडवोकेट से एसडीएम द्वारा अभद्रता किए जाने को लेकर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों का बहिष्कार जारी है। बार का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से 19 मई को मिलने गया था। डीएम ने वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी को सिकंदराराऊ भेजकर इस विवाद का निस्तारण कराने और बार द्वारा बताई गईं स्थानीय समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक डीएम के निर्देशों पर अमल नहीं किया गया है। इसी वजह से वकीलों ने बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया। अधिवक्ता अशोक शर्मा ने बहिष्कार जारी रखने का समर्थन किया।
महेंद्र सिंह यादव , मुरारीलाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, बृजेश यादव, राजेश यादव, प्रमोद कुमार बघेल, सूरजपाल सिंह बघेल, जयप्रकाश गुप्ता, अवनीश कुमार शर्मा, कल्लू सिंह कुशवाहा, महेश अंजाना, रामकिशन, समीर यादव, शिव कुमार सक्सेना, पीएम कुलश्रेष्ठ, कृष्णमुरारी कुलश्रेष्ठ, वीरेश पुंढीर ने सर्वसम्मति से बार की गरिमा कायम रखने के लिए न्यायालय का बहिष्कार जारी रखने का प्रस्ताव बहुमत से पारित किया।
विज्ञापन
निर्णय लिया यदि चार दिन के भीतर एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार का तबादला नहीं किया गया तो बार के निर्णय के अनुसार अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय और न्यायालय के समक्ष क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे। अगर इस दौरान किसी अधिवक्ता के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा। आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष समिति बनाई गई। समिति में महेंद्र सिंह यादव अध्यक्ष, बृजेश यादव, वीरेश पुंढीर, महेश अंजाना, मुरारी लाल शर्मा सदस्य रहेंगे। संचालन हुकुम सिंह बघेल ने किया।
बैठक में युवराज सिंह चौहान, जयप्रकाश गुप्ता, प्रमोद कुमार बघेल, सचिव महेंद्र सिंह यादव, ओसवीर सिंह, गौरीशंकर गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, कल्लू सिंह कुशवाहा, बृजेश यादव, राजेश यादव, इफराक अली, महेश चंद अंजाना, नरेंद्र कुमार शर्मा, समीर यादव, शिव कुमार सक्सेना, केएम कुलश्रेष्ठ, मुरारीलाल शर्मा, सूरजपाल सिंह, रमेशचंद्र शर्मा, रामकिशन सिंह, दिनेश कुमार बघेल, बृजेश पाठक, राजेश राजपूत, रिसाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद